किसी गाँव में शंकर नाम का एक कुरमी किसान रहता था। सीधा-सादा गरीब आदमी था, अपने काम-से-काम, न किसी के लेने में, न किसी के देने में। छक्का-पंजा न जानता था, छल-प्रपंच की उसे छूत भी न लगी थी, ठगे जाने की चिन्ता न थी, ठगविद्या न जानता था, भोजन मिला, खा लिया, न मिला, चबेने पर काट दी, चबैना भी न मिला, तो पानी पी लिया और राम का नाम लेकर सो रहा।
Bu e-kitabı satın alın ve 1 tane daha ÜCRETSİZ kazanın!
Dil Hintçe ● Biçim EPUB ● Sayfalar 28 ● ISBN 6610000026432 ● Dosya boyutu 0.3 MB ● Yayımcı Sai ePublications ● Ülke US ● Yayınlanan 2017 ● İndirilebilir 24 aylar ● Döviz EUR ● Kimlik 7542020 ● Kopya koruma olmadan